विश्व हाथी दिवस पर बेतला में गूंजा संरक्षण का संदेश, महावतों को किया गया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

उपस्थित अधिकारी | Prabhat Khabar Network

विश्व हाथी दिवस पर बेतला नेशनल पार्क में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। डिप्टी डायरेक्टर ने पर्यावरण संतुलन के लिए हाथियों के संरक्षण पर जोर दिया।

विज्ञापन

बेतला,लातेहार: विश्व हाथी दिवस के अवसर पर पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के प्रसिद्ध बेतला नेशनल पार्क में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता और नई पीढ़ी को वन्यजीवों, विशेषकर हाथियों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना था.

कार्यक्रम के दौरान पीटीआर डिप्टी डायरेक्टर प्रजेश कांत जेना और रेंजर उमेश कुमार दुबे ने विश्व हाथी दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला. अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हाथी पर्यावरण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं. जंगलों के विस्तार और बीजों के प्रसार में हाथियों का अमूल्य योगदान होता है.

कार्यक्रम में शामिल स्कूली बच्चों को वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील बनने की सीख दी गयी. डिप्टी डायरेक्टर जेना ने बताया कि पर्यावरण संतुलन के लिए हाथियों का जीवित और सुरक्षित रहना आवश्यक है. रेंजर उमेश कुमार दुबे ने मानव-हाथी द्वंद्व को कम करने और जंगलों की सुरक्षा में स्थानीय ग्रामीणों की भागीदारी पर बल दिया.

कार्यक्रम के अंत में बच्चों और स्थानीय लोगों ने पर्यावरण तथा हाथियों की रक्षा करने का संकल्प लिया.

महावतों को किया गया सम्मानित

विश्व हाथी दिवस के अवसर पर बेतला वन क्षेत्र की सुरक्षा और वन्यजीव प्रबंधन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले महावतों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान चार पालतू हाथियों जुही, सीता, मुर्गेश और राखी की सेवा में जुटे महावतों को उनकी कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया गया.

डिप्टी डायरेक्टर और रेंजर ने संयुक्त रूप से महावतों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया. सम्मानित होने वाले महावतों में सत्येंद्र सिंह, मृदा भुंइया, रघुनाथ परदेसिया, रामप्रसाद सिंह, जोहा मियां, तेजू परेहिया और संजय यादव शामिल हैं.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola