सड़क पर निकली परिवहन विभाग की टीम, 35 दोपहिया चालकों पर कार्रवाई; 63,500 का ई-चालान

Updated:
विज्ञापन

वाहन जांच करते विभाग के लोग. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

स्वतंत्रता दिवस सुरक्षा के मद्देनजर चंदवा में परिवहन विभाग ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने पर 35 वाहनों का चालान काटा गया।

विज्ञापन

चंदवा,लातेहार: स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन की पहल पर बुधवार को थाना क्षेत्र में दोपहिया वाहनों की जांच की गयी. जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने चंदवा थाना क्षेत्र में वाहनों की जांच की.

विज्ञापन

इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दोपहिया वाहनों की जांच की गयी. नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 35 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 63,500 रुपये का ई-चालान काटा गया.

हेलमेट पहनने की अपील

विभाग के अधिकारियों ने वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति संवेदनशील बने रहने की अपील की. अधिकारियों ने हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की अपील की.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola