युवा कारोबारी राजू साहू के निधन से चंदवा में शोक, बंद रहीं दुकानें; नहीं लगा साप्ताहिक हाट
राजू साहू. | Prabhat Khabar Network
चंदवा के प्रतिष्ठित युवा व्यवसायी राजू साहू का आकस्मिक निधन हो गया। उनके सम्मान में शहर के बाजार और साप्ताहिक हाट पूरी तरह बंद रहे। लोगों ने शोक व्यक्त किया।
चंदवा,लातेहार: शहर के प्रतिष्ठित युवा व्यवसायी सह नारायण साहू के पुत्र राजू साहू (45 वर्ष) का मंगलवार की रात आकस्मिक निधन हो गया. उनके निधन की खबर फैलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गयी.
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात अचानक राजू साहू की तबीयत बिगड़ गयी. परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बुधवार की सुबह बड़ी संख्या में शुभचिंतक उनके आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया. लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
साप्ताहिक बाजार नहीं लगा, दुकानें बंद रहीं
राजू साहू के निधन की सूचना मिलते ही शहर की करीब-करीब सभी दुकानें स्वत: बंद रहीं. बुधबाजार में लगने वाला साप्ताहिक हाट भी नहीं लगा. बुधवार की दोपहर स्थानीय देवनद तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनके पुत्र ने उन्हें मुखाग्नि दी.
स्व. साहू शहर के प्रतिष्ठित युवा व्यवसायी के रूप में पहचान रखते थे. वे मृदुभाषी और मिलनसार स्वभाव के थे तथा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान देते थे.
उनके निधन पर प्रमोद साहू, महेंद्र प्रसाद साहू, रामनाथ गुप्ता, हरिनादन दुबे, अशोक सिंह जाडेजा, राजेश चंद्र पांडेय, नरेश प्रसाद, रमेश प्रसाद, राजकुमार अग्रवाल, प्रेमशंकर भगत, सत्येंद्र साहू, अमित कुमार गुप्ता, सुधीर प्रसाद, गोपाल जायसवाल, अंकित कुमार, अनिल साहू, राजकुमार साहू, आदर्श रविराज, दीपक निषाद, असगर खान, अयूब खान, मो. नसीम, बालेश्वर गंझू, गौतम कुमार साहू, अनुज साहू, अमरदीप साहू, आशीष सिंह, जैस वरू, रामविचार सिंह समेत बड़ी संख्या में प्रबुद्धजनों ने शोक व्यक्त किया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए