थाना प्रभारी ने संभाली सड़क की कमान, जेसीबी से भरवाए खतरनाक गड्ढे; टली हादसे की आशंका

Updated:
विज्ञापन

सड़क की मरम्मत करवाते पुलिसकर्मी. | Prabhat Khabar Network

बारियातू थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने रांची-चतरा मुख्य मार्ग पर बने खतरनाक गड्ढों को भरवाकर राहगीरों को बड़ी राहत दी है। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह पहल की गई।

विज्ञापन

बारियातू,लातेहार: थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास की पहल पर मंगलवार को रांची-चतरा मुख्य मार्ग में जर्जर पथ की मरम्मत करायी गयी. गोनिया पुल से झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक तक सड़क पर कई स्थानों पर खतरनाक गड्ढे हो गये हैं. जगह-जगह गड्ढे होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी.

बारिश का पानी गड्ढों में जमा होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी. थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने सड़क की स्थिति का जायजा लिया और जेसीबी के माध्यम से गड्ढों को भरवाया.

संबंधित विभाग से सड़क दुरुस्त करने की अपील

थाना प्रभारी ने कहा कि रांची-चतरा मुख्य मार्ग पर इन दिनों कई गड्ढे हो गये हैं, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही थी और दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी. इसे देखते हुए गड्ढों को वैकल्पिक तरीके से भरवाया गया है.

उन्होंने संबंधित विभाग से गड्ढों को भरकर सड़क दुरुस्त करने की अपील की है.


विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola