बालूमाथ के विभिन्न छठ घाटों पर व्रतियों ने भगवान सूर्य को दिया अर्घ

Updated:
विज्ञापन
बालूमाथ के विभिन्न छठ घाटों पर व्रतियों ने भगवान सूर्य को दिया अर्घ

बालूमाथ के विभिन्न छठ घाटों पर व्रतियों ने भगवान सूर्य को दिया अर्घ

विज्ञापन

बालूमाथ़ चार दिनी महापर्व छठ मंगलवार की सुबह भगवान सूर्य को अर्घ के साथ ही संपन्न हो गया. प्रखंड में बालूमाथ छठ तालाब, झरिवा छठ तालाब, बड़का बालूमाथ तालाब, मकईयाटांड़, बड़की नदी समेत अन्य घाटों को आकर्षक रूप से सजाया गया था. हिंद भारती स्वयं सेवी संस्था ने श्रद्धालुओं के सेवार्थ सभी व्यवस्था खड़ी की थी. घाट में साफ-सफाई, लाइट, साउंड की व्यवस्था की गयी थी. मुरपा मोड़ से लेकर छठ घाट तक हिंद भारती के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर सफाई अभियान चलाया. लागत मूल्य पर दूध व फल की व्यवस्था की गयी थी. पतंजलि योग समिति की पहल पर नि:शुल्क आम की लकड़ी का वितरण किया गया. बालूमाथ छठ घाट में पंडित अमरनाथ मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न कराया. महापर्व छठ की कथा सुनायी. इससे पूर्व लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर खरना का प्रसाद ग्रहण किया. पूरी व्यवस्था को बनाने में संस्था के अध्यक्ष रवि सिंह, रवि रजक, विनोद साहू, लालदेव गंझू, संजय ओझा, दिवाकर प्रसाद, अखिलेश भोगता, दिव्यांशु, गुड्डू कुमार, कैलाश यादव, बमभोला, बिजू यादव समेत योग समिति के शशि भूषण गुप्ता, विक्की सिंह,दिलीप कुमार, सुरेंद्र गुप्ता, राजकिशोर प्रसाद, गोलू कुमार, मनोज कुमार, अजित ओझा समेत कई लोगों ने योगदान दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola