ePaper

चंदवा में भूमि अभिलेख त्रुटियों में समाधान की मांग

Updated at : 13 Sep 2025 10:50 PM (IST)
विज्ञापन
चंदवा में भूमि अभिलेख त्रुटियों में समाधान की मांग

चंदवा में भूमि अभिलेख त्रुटियों में समाधान की मांग

विज्ञापन

चंदवा़ प्रखंड के बारी पंचायत के ग्रामीण हाल सर्वे के बाद भूमि अभिलेखों में आयी त्रुटियों को दूर करने की मांग को लेकर शनिवार को सीओ सुमित कुमार झा से मिले. ग्रामीणों का नेतृत्व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, सचिव रोबेन उरांव व बेलाल अहमद कर रहे थे. सीओ को आवेदन सौंपकर त्रुटियों में सुधार की मांग की. ग्रामीणों ने बताया कि हाल सर्वे में हुई गड़बड़ी के कारण कई लोग परेशान हैं. भाई-भाई में मारकाट की स्थिति बनी है. कई रैयतों की भूमि खतियान में बिहार सरकार के नाम दर्ज हो गयी है़ जबकि जमीन पर अब भी वंशज काबिज हैं. 2016-17 तक की ऑफलाइन रसीद भी उनके पास मौजूद है. इसी तरह, जमींदार द्वारा बंदोबस्ती भूमि जिसमें सीएस खतियान में गैर मजरुआ मालिक दर्ज है. कई लोगों को जमींदारी उन्मूलन के बाद 1955-56 से लेकर वर्ष 2016-17 तक ऑफलाइन रसीद भी प्राप्त है. सीएनटी एक्ट के सेक्शन 87 के तहत डिग्री हासिल है. खतियान में भी दर्ज है. इस प्रकार की भूमि का भी रसीद ऑनलाइन नहीं हो पा रहा है. खरीदी गयी भूमि व सरकार द्वारा दिया गया पट्टा भूमि की भी ऑनलाइन रसीद नहीं काटी जा रही है. ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में वे लातेहार अपर समाहर्ता से मिल चुके हैं. उन्हाेंने सीओ के पास आवेदन करने की बात कही थी. ग्रामीणों ने उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की. ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद सीओ श्री झा ने जल्द से जल्द समस्या के निष्पादन का भरोसा दिया है. मौके पर हाजी हाशिम, अहमद अंसारी, राजू उरांव, जीते उरांव, महेश्वर राम, जितेंद्र उरांव, अरुण राम समेत अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola