1000 नीलगाय को महुआडांड़ जंगल में छोड़ने का निर्णय

Updated at : 17 Feb 2025 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
1000 नीलगाय को महुआडांड़ जंगल में छोड़ने का निर्णय

पलामू और गढ़वा जिले में विचरण करनेवाले 1000 नीलगाय को वन विभाग ने महुआडांड़ के जंगल छोड़ने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

महुआडांड. पलामू और गढ़वा जिले में विचरण करनेवाले 1000 नीलगाय को वन विभाग ने महुआडांड़ के जंगल छोड़ने का निर्णय लिया है. वन विभाग की मानें, तो पलामू और गढ़वा जिला में नीलगाय की ओर से फसलों की बर्बादी की जा रही है. इस कारण दोनों जिला के किसान खेती नहीं कर पा रहे हैं. वन विभाग ने नीलगाय को महुआडांड़ के जंगल में छोड़ने का निर्णय लिया है. इस निर्णय का केंद्रीय जन संघर्ष समिति, लातेहार-गुमला ने विरोध जताया है. समिति के सचिव जेरोम जेराल्ड कुजूर ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि महुआडांड़ में भी किसान रबी, खरीफ व गरमा की खेती करते हैं. नीलगाय के आ जाने से उनकी फसलों का नुकसान होगा. केंद्रीय जन संघर्ष समिति व कई अन्य सामाजिक संगठनों की ओर से इसका विरोध किया गया है. समिति ने उपायुक्त समेत महुआडांड़ एसडीओ व प्रखंड विकास पदाधिकारी से वन विभाग से इस निर्णय को वापस लेने की अपील की है. श्री कुजूर ने कहा कि लातेहार जिला प्रशासन ने समय रहते इस पर उचित निर्णय नहीं लिया, तो जन संघर्ष समिति की ओर से वृहद आंदोलन किया जायेगा. इसकी सारी जिम्मेवारी जिला प्रशासन पर होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola