शुभमन गिल और मंधाना ने पॉली उमरीगर पुरस्कार जीता, 2025 में किया था कमाल

Updated at : 15 Mar 2026 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
shubman gill smriti mandhana

शुभमन गिल और स्मृति मंधाना, फोटो एक्स

Shubman Gill Polly Umrigar Award: भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और स्मृति मंधाना ने पॉली उमरीगर पुरस्कार जीता. यह पुरस्कार दोनों खिलाड़ियों को 2024-2025 में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए दिया गया. बीसीसीआई नमन पुरस्कार 2026 में दोनों खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चुना गया.

विज्ञापन

Shubman Gill Polly Umrigar Award: शुभमन गिल ने दूसरा क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार जीता है. इससे पहले उन्होंने 2023 में यह पुरस्कार जीता था. स्मृति मंधाना को पांचवीं बार पॉली उमरीगर पुरस्कार जीता है.

रोजर बिन्नी, राहुल द्रविड़ और मिताली राज को कर्नल सी के नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रोजर बिन्नी, राहुल द्रविड़ और मिताली राज को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सर्वोच्च सम्मान कर्नल सी के नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया. यह सम्मान भारतीय क्रिकेट में उनके बेहतरीन योगदान को देखते हुए दिया गया.

2025 में शुभमन गिल ने टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 1764 रन बनाया

शुभमन गिल के लिए 2025 का साल बेहद शानदार रहा. उन्होंने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों (टेस्ट, वनडे और टी20I) में कुल 1764 रन बनाए. जिसमें उनके बल्ले से 7 शतक और 3 अर्धशतक निकले. सबसे अधिक रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शाई होप हैं, जिसने कुल 1760 रन बनाए. जिसमें 5 शतक और 9 अर्धशतक शामिल है.

टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 2025 में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

शुभमन गिल (भारत) – 1764 रन, 7 शतक, 3 अर्धशतक
शाई होपे (वेस्टइंडीज) – 1760 रन, 5 शतक, 9 अर्धशतक
जो रूट (इंग्लैंड) – 1613 रन, 7 शतक और 5 अर्धशतक
ब्रायन बेनेट (जिम्बाब्वे) – 1585 रन, 3 शतक, 8 अर्धशतक
सलमान आगा (पाकिस्तान) – 1569, 2 शतक और 9 अर्धशतक

ऐसा रहा शुभमन गिल का 2025 में प्रदर्शन

इंग्लैंड दौरे पर कप्तान गिल ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 10 पारियों में 75.40 के औसत से कुल 754 रन बनाए. इसमें चार शतक और 269 रन का उनका सर्वोच्च स्कोर भी शामिल था. चैंपियंस ट्रॉफी जीत में भी गिल ने अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ भारत के पहले मैच में नाबाद 101 रन की पारी खेली थी. पूरे टूर्नामेंट में गिल ने कुल 188 रन बनाए.

मंधाना ने 2025 में कुल 1703 रन बनाए

स्मृति मंधाना ने 2025 में कुल 1703 अंतरराष्ट्रीय रन बनाए. वनडे में 1362 रन शामिल हैं जो किसी भी महिला क्रिकेटर द्वारा एक कैलेंडर वर्ष में बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं. ऐसा करके मंधाना महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में एक ही कैलेंडर वर्ष में 1000 रन बनाने वाली पहली बल्लेबाज बन गईं.

ऐसा रहा मंधाना का प्रदर्शन

भारत को अपना पहला महिला विश्व कप खिताब दिलाने में भी मंधाना ने अहम योगदान दिया. उन्होंने नौ मैचों में कुल 434 रन बनाए और टूर्नामेंट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं. पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वह दूसरे स्थान पर रहीं. मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 गेंदों में शतक जड़कर किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज वनडे शतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया. उन्होंने विराट कोहली के 52 गेंदों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.

ये भी पढ़ें: 3 जीरो के बाद अभिषेक शर्मा की सबसे तेज फिफ्टी, गौतम गंभीर ने खोला राज

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola