जंगल में नाबालिग लड़के का शव मिला

मृतक की पहचान हेसातू गांव निवासी 14 वर्षीय रंजन सिंह उर्फ मंगरू सिंह (पिता बंधन सिंह) के रूप हुई है.
मनिका. थानांतर्गत हेसातू गांव के हाथमरवा जंगल से पुलिस ने रविवार को एक नाबालिग लड़के का शव बरामद किया. मृतक की पहचान हेसातू गांव निवासी 14 वर्षीय रंजन सिंह उर्फ मंगरू सिंह (पिता बंधन सिंह) के रूप हुई है. मृतक के पिता बंधन सिंह ने बताया कि उनका पुत्र शनिवार को गांव में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में गया था. इसके बाद लौटकर घर नहीं आया. काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका. रविवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने बताया कि एक बच्चे का शव जंगल में पड़ा है. वहां जाकर देखा तो उक्त शव रंजन का था. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है. थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










