सड़क किनारे सूखे पेड़ से राहगीरों को खतरा

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
सड़क किनारे सूखे पेड़ से राहगीरों को खतरा

प्रखंड मुख्यालय स्थित टोंटी-हेसला मुख्य सड़क के किनारे लगे कई पेड़ पूरी तरह से सूख चुके हैं.

विज्ञापन

बारियातू. प्रखंड मुख्यालय स्थित टोंटी-हेसला मुख्य सड़क के किनारे लगे कई पेड़ पूरी तरह से सूख चुके हैं. यह रास्ते पर चल रहे राहगीरों के लिए खतरा बन गया है. ग्रामीणों ने बताया कि दस वर्ष पहले विभागीय तौर पर सड़क पर पेड़ लगाये गये थे, लेकिन देखरेख के अभाव में कई पेड़ पूरी तरह से सूख चुके हैं. ग्रामीणों के अनुसार हल्की हवा चलने से पेड़ों की टहनियां टूटकर गिरने लगती है. इससे सड़क से गुजरनेवाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. कई बार राह चलते लोग गिरती टहनियों की चपेट में आने से बाल-बाल बचे हैं. सबसे ज्यादा खतरा स्कूली बच्चों और बाइक चालकों को होता है. ग्रामीणों ने विभाग से शीघ्र पेड़ों की छंटाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola