ePaper

पर्व के दौरान विशेष एतिहात और निगरानी होगी : उपायुक्त

Updated at : 25 Feb 2026 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
पर्व के दौरान विशेष एतिहात और निगरानी होगी : उपायुक्त

पर्व के दौरान विशेष एतिहात और निगरानी होगी : उपायुक्त

विज्ञापन

लातेहार ़ आगामी होली, ईद तथा रामनवमी के मद्देनजर जिले में सुरक्षा और विधि-व्यवस्था दुरुस्त रखने के उद्देश्य से समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता और एसपी कुमार गौरव की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने पर बल दिया गया. सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई : उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी, सीओ और थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि होली को लेकर अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें करें और फ्लैग मार्च निकालें. उन्होंने स्पष्ट किया कि पटाखे रखने और बिक्री के लिए वैध लाइसेंस अनिवार्य है. बिना लाइसेंस के पटाखा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. साथ ही, पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए होली के दिन जिले की सभी शराब दुकानें बंद रखने का निर्देश दिया गया है. थाना प्रभारियों को गश्ती तेज करने और अलर्ट रहने का निर्देश : वहीं, एसपी कुमार गौरव ने थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में गश्ती तेज करने और अलर्ट रहने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जायेगी. यदि कोई सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाता है, तो उस पर सीधे कानूनी कार्रवाई होगी. इसके लिए साइबर सेल 24 घंटे निगरानी करेगा. कंट्रोल रूम का नंबर जारी : किसी भी आपात स्थिति या सहायता के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के नंबर 06565-247981 अथवा मोबाइल नंबर 08987796308 पर सूचना दी जा सकती है. बैठक में मौजूद लोग : बैठक में जिप अध्यक्ष पूनम देवी, डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद, आइटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, एसडीओ अजय कुमार रजक व बिपिन कुमार दुबे समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola