नाबालिग की शादी कराने के आरोप में पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

नाबालिग की शादी कराने के आरोप में पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
चंदवा़ स्थानीय थाना क्षेत्र के एक मंदिर में नाबालिग की शादी कराने को लेकर परिजन समेत अन्य लोगों के विरुद्ध पुलिस द्वारा कार्रवाई की गयी है. जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की की शादी एक अधेड़ व्यक्ति से कराये जाने का प्रयास किया जा रहा था. इसकी सूचना पुलिस को मिली. इसके बाद नाबालिग की शादी कराने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी कांड संख्या 39/26 के रूप में दर्ज कर ली है. जानकारी के अनुसार लड़की के माता-पिता सेन्हा बरवाटोली लोहरदगा के साथ कथित दूल्हा हेमंत कुशवाहा पिता कुलु कुशवाहा निवासी धौलपुर, कोलेया, जिला जौनपुर तथा उसकी माता कलावती देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. यह मामला मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज किया गया है. सभी आरोपितों पर बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के तहत कार्रवाई की गयी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है़ मतगणना को लेकर कर्मियों काे मिला प्रशिक्षण
लातेहार. नगर पालिका (आम) निर्वाचन 2026 के अंतर्गत 27 फरवरी को निर्धारित मतगणना कार्य के सफल एवं सुचारू क्रियान्वयन को लेकर प्रतिनियुक्त कर्मियों का द्वितीय चक्र का प्रशिक्षण बुधवार को बनवारी साहू महाविद्यालय में आयोजित किया गया. इसमें प्रभारी पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग अनिल मिंज ने मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक एवं अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षकों को मतगणना की संपूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराया. इस दौरान मतगणना टेबल की व्यवस्था, मतपत्रों की जांच प्रक्रिया, वैध एवं अवैध मतों की पहचान, प्रपत्रों का संधारण, परिणाम संकलन एवं घोषणा से संबंधित सभी बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी. साथ ही निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मतगणना कार्य निर्धारित तिथि को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




