ePaper

अपराधियों ने ईंट भट्ठा में मजदूरों के साथ मारपीट की

Updated at : 30 May 2024 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
अपराधियों ने ईंट भट्ठा में मजदूरों के साथ मारपीट की

सदर थाना क्षेत्र के धनकारा पंचायत के पतरियाचोटांग गांव में संचालित कुणाल और टीएस ईंट भट्ठा में बुधवार रात अपराधियों ने मजदूरों के साथ मारपीट की.

विज्ञापन

लातेहार. सदर थाना क्षेत्र के धनकारा पंचायत के पतरियाचोटांग गांव में संचालित कुणाल और टीएस ईंट भट्ठा में बुधवार रात अपराधियों ने मजदूरों के साथ मारपीट की. जानकारी के अनुसार टीएस ईंट भट्ठा के संचालक यदुनाथ सिंह से मोबाइल पर एक सप्ताह पहले अपराधियों ने 50 हजार रुपया लेवी मांगा था. साथ ही लेवी नहीं देने पर ईंट भट्ठा बंद करने की चेतावनी दी थी. इसकी सूचना दोनों ईंट भट्ठा संचालकों ने एसपी अंजनी अंजन को दी थी. अपराधियों द्वारा दोनों ईंट भट्ठा के संचालकों को लेवी की राशि देने के लिए लगातार फोन किया जा रहा था. बुधवार रात एक बाइक पर सवार होकर तीन अपराधी पहले टीएस ईंट भट्ठा पहुंचे और मजदूरों के साथ मारपीट की. इसके बाद अपराधी कुणाल ईंट भट्ठा पहुंचे. वहां उन्होंने मजदूरों से मारपीट कर तीन मोबाइल फोन लूट लिया. घटना को अंजाम देने आये अपराधी खुद को टीपीसी का सदस्य बता रहे थे. घटना की सूचना ईंट भट्ठा संचालकों ने सदर थाना को दे दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola