हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर: मनोज तिवारी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Nov 2024 8:51 PM
भाजपा के स्टार प्रचारक और दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने कहा है कि झारखंड में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी.
गारू(लातेहार). भाजपा के स्टार प्रचारक और दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने कहा है कि झारखंड में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी. वह जिले के सरयू प्रखंड स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान में रविवार को मनिका विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी हरिकृष्ण सिंह के पक्ष में चुनावी सभा में बोल रहे थे. मनोज तिवारी ने कहा कि आपका एक-एक वोट हरिकृष्ण सिंह को नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी को जायेगा. भाजपा जो कहती है, वह करती है. यह मोदीजी की गारंटी है. झारखंड में रोटी, बेटी और माटी का सम्मान बढ़ाने के लिए भाजपा की सरकार बनाना जरूरी है. उन्होंने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन की लुटेरी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त होकर रोटी, माटी व बेटी को बेचने में लगी है. इसे बचाने का समय आ गया है. सरयू में उग्रवादियों की सरकार चलती थी, जिसे रघुवर दास की सरकार ने समाप्त करने का काम किया. मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में सुनता हूं कि झारखंड में बेटियों की हत्या और बलात्कार की घटना हो रही है. इसके बावजूद हेमंत सरकार उग्रवादियों व अपराधियों के मामले में बोलने को तैयार नहीं है. श्री तिवारी ने गीत के माध्यम से दिह न चांदी..दिह पापा..सहूर दीही मतलब बेटी को पढ़ा लिखा दीही यही बहुत बा..के जरिये संदेश दिया. इससे पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज सिंह व भाजपा प्रत्याशी हरिकृष्ण सिंह ने भी सभा को संबोधित किया. मौके पर लातेहार जिला प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा, मनिका विस चुनाव प्रभारी प्रेम सिंह, राकेश यादव, वंशी यादव, मंगल उरांव, अमलेश कुमार सिंह, छोटू राजा, अनूप कश्यप, मनदीप कुमार, अश्विनी सिंह, मनोज प्रसाद समेत गारू एवं सरयू मंडल अध्यक्ष समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










