हिंदी भाषा को आगे ले जाने में योगदान दें : प्रकाश

Published by : DEEPAK Updated At : 12 Sep 2025 9:58 PM

विज्ञापन

हिंडालको कोल परियोजना, चकला की ओर से स्थानीय गर्ल्स हाई स्कूल परिसर में हिंदी दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया

विज्ञापन

फोटो : 12 चांद 3 : बच्चियों को सम्मानित करते हिंडालको कंपनी के लोग व शिक्षिकाएं.

चंदवा.हिंडालको कोल परियोजना, चकला की ओर से स्थानीय गर्ल्स हाई स्कूल परिसर में हिंदी दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एचआर प्रकाश कुमार, विशिष्ट अतिथि सीएसआर हेड अनुनय कुमार, अभयानंद चतुर्वेदी, सरिता डुंगडुंग व असफाक खान ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया. छात्राओं ने कविता पाठ, निबंध, भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस दौरान प्रकाश कुमार ने कहा कि हिंदी हमारी पहचान है, लेकिन अंग्रेजी के प्रभाव से इसका प्रयोग कम हो रहा है. हमें इसे आगे ले जाने का संकल्प लेना होगा. वहीं अनुनय कुमार ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है, जिसने सबको एक सूत्र में पिरोया है. हिंदी दिवस मनाने का उद्देश्य इसे वैश्विक पहचान दिलाना है. प्रतियोगिताओं में कविता में रिया कुमारी प्रथम, अंजली कुमारी द्वितीय, मुनिता कुमारी तृतीय रहीं। निबंध में सुप्रिया कुमारी प्रथम, भाषण में नगमा प्रवीण प्रथम, जबकि वाद-विवाद में विपक्षी टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया. सभी प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन उत्तम कुमार ने किया। मौके पर प्रधानाध्यापिका दोरोथिया खलखो, शिक्षिका अंजू कुमारी, पत्रकार सुमित कुमार सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola