तीन सूत्री मांगों को लेकर सम्मेलन 20 को

Published by : DEEPAK Updated At : 12 Sep 2025 9:54 PM

विज्ञापन

झारोटेफ जिला इकाई लातेहार की जिला कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को गूगल मीट के माध्यम से आयोजित की गयी.

विज्ञापन

लातेहार. झारोटेफ जिला इकाई लातेहार की जिला कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को गूगल मीट के माध्यम से आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव व संचालन जिला सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने किया. बैठक में जिले भर के विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्षों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने हिस्सा लिया. बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर आंदोलनरत राज्यकर्मी अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर आगामी 20 सितंबर को रांची स्थित जिला स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय कर्मचारी संकल्प महासम्मेलन में बड़ी संख्या में भाग लेंगे. श्री यादव ने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख तीन मांगें राज्य कर्मियों की भांति शिक्षक संवर्ग के लिए एमएसीपी लागू किया जाये, राज्य कर्मियों को केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तरह शिशु शिक्षण भत्ता व सेवानिवृत्ति आयु हर हाल में 62 वर्ष की जाये शामिल है. बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उक्त मांगों को लेकर राज्य कर्मी एकजुट हैं और महासम्मेलन के माध्यम से सरकार तक अपनी आवाज बुलंद करेंगे. मौके पर संदीप पासवान, अनीश कुमार सिंह, संजीव कुमार चंद्र, ब्रजेश कुमार, विकास शर्मा, अनिल कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, प्रशांत शाहदेव, अभय कुमार यादव, अशोक कुमार सिंह, सुशील यादव, दिलीप कुमार सिंह, अवध बिहारी पांडेय, उमेश कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार, मनीष कुमार तिर्की, अब्दुल वारिस, विरेंद्र कुमार, सुदामा सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola