नाली की समस्या है विकराल, साफ-सफाई नहीं होती है नियमित
Published by : VIKASH NATH Updated At : 10 Feb 2026 5:17 PM
नगर निकाय चुनाव को लेकर लातेहार शहरी क्षेत्र में चौक चौराहों पर चुनाव की चर्चा तेज हो गयी है
लातेहार. नगर निकाय चुनाव को लेकर लातेहार शहरी क्षेत्र में चौक चौराहों पर चुनाव की चर्चा तेज हो गयी है. चुनाव चिन्ह मिलने के बाद प्रत्याशी चुनाव प्रचार मे जुट गये हैं. लोकतंत्र के इस महापर्व में इस बार कई नये चेहरे चुनाव में शामिल हैं. वार्ड नंबर छह इस बार सामान्य सभी वर्ग के लिए आरक्षित है जिसमें तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. वार्ड छह डुरूआ और कुकुरटंगी के लोग कई समस्याओ से जूझ रहे हैं. ऐसी स्थिति में प्रभात खबर ने परिचर्चा के माध्यम से वार्ड नंबर छह की समस्या को सामने लाया है. जिस पर वार्ड के लोगों ने खुलकर अपनी समस्याओं को रखा है.
क्या कहते है वार्ड के लोग:देवराज साव ने कहा कि वार्ड छह में किसी प्रकार की सुविधा नही है. साफ-सफाई की व्यवस्था काफी खराब है. नाली के नही रहने से सड़क पर गंदा पानी बहता है जिससे लोग परेशान हो गये है. इस मामले मे नगर पंचायत के अधिकारी और कर्मी गंभीर नही है.
संदीप अग्रवाल ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के लोगो के लिए नगर प्रशासन सिर्फ कार्य करने का दावा करता है. लेकिन नगर पंचायत ने कोई सुविधा नहीं दी है. मुहल्ला में गंदगी का अंबार लगा रहता है. वार्ड छह में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है.केसर साव ने कहा कि वार्ड छह में साफ सफाई की स्थिति काफी बदतर है. कई मुहल्ला में नाली का निर्माण नहीं हुआ है. इस कारण लोगों द्वारा घरों का कचरा सड़क पर जमा कर दिया जाता है. जिसका नगर पंचायत द्वारा नियमित उठाव नहीं किया जाता है.
निवर्तमान वार्ड पार्षद रूबी देवी ने कहा कि मुहल्ला में कई कार्य किया गया है. 145 लोगों को आवास का लाभ दिया गया है. पानी और स्वास्थ्य की उचित व्यवस्था की गयी है. मुहल्ला में जरूरत के हिसाब से आठ पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है.कुल मतदाता 1207:
महिला मतदाता-597 पुरुष मतदाता-610थर्ड जेंडर-0
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










