श्री बंशीधर मंदिर के प्रधान पुजारी का निधन, शोक

श्री बंशीधर मंदिर के प्रधान पुजारी का निधन, शोक
चंदवा. गढ़वा स्थित श्री बंशीधर मंदिर के प्रधान पुजारी ब्रजकिशोर तिवारी के निधन पर प्रखंड मुख्यालय में शोक व्यक्त किया गया है. विवेकानंद किशोर संस्थान की पहल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. भगवानदास गुप्ता, सत्येंद्र साहू, नरेश प्रसाद गुप्ता, संतोष साहू, नवल किशोर लाल, रामवृक्ष चौधरी, नरेंद्र अग्रवाल, राजेश चंद्र पांडेय, डॉ. अनिल, मोहनीश कुमार, नीतीश तिवारी, मिंकु शर्मा, राकेश सिंह, विष्णु कुमार, राहुल कुमार समेत अन्य लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति की लिए प्रार्थना की. लोगों ने बताया कि वे पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे. स्व. ब्रजकिशोर तिवारी ने लंबे समय तक भगवान श्री बंशीधर की सेवा में अपना जीवन समर्पित किया है. अपने सादगीपूर्ण जीवन, धार्मिक निष्ठा व समर्पण के बल पर मंदिर की परंपराओं को जीवंत रखा. लोगों ने उनके कार्यों को याद कर नमन किया. मौके पर कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




