मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, प्रशासन की पहल पर महिला को लाने परिजन रवाना

Updated:
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, प्रशासन की पहल पर महिला को लाने परिजन रवाना

मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, प्रशासन की पहल पर महिला को लाने परिजन रवाना

विज्ञापन

चंदवा़ शहर से सटे चंदवा पूर्वी पंचायत के गुरीटांड़ की आदिवासी महिला दिलमंती देवी पति बुधन मुंडा इन दिनों गुजरात के सूरत स्थित हेल्प ड्राइव फाउंडेशन में है. पिछले दिनों इनसे जुड़ा एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इसमें महिला पूर्वी पंचायत स्थित गुरीटाड़ की रहनेवाली बतायी जा रही है. उक्त वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद मामले पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आये एक संदेश के जवाब में लातेहार जिला प्रशासन को मामले में त्वरित कार्रवाई कर महिला को परिजनों तक पहुंचाने को लेकर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. इसके बाद से जिला प्रशासन व प्रखंड प्रशासन रेस हो गयी है. मामले में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश के बाद प्रखंड प्रशासन की पहल पर महिला के पति बुधन मुंडा व भाई को सूरत भेजने की व्यवस्था कर दी गयी है. शनिवार की देर रात दोनों रांची से ट्रेन की मदद से सूरत रवाना हो गये हैं. यहां बताते चले कि उक्त मामले को लेकर महिला के परिजनों ने स्थानीय विधायक प्रकाश राम से भी गुहार लगायी थी. प्रतिनिधि रविराज को आवेदन भी दिया था. इसके बाद विधायक श्री राम ने जिला प्रशासन से बात कर महिला को घर लाने व परिवार से मिलाने की बात कही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola