गारू में हर्षोल्लास से मना लोक आस्था का महापर्व छठ

Updated:
विज्ञापन
गारू में हर्षोल्लास से मना लोक आस्था का महापर्व छठ

गारू में हर्षोल्लास से मना लोक आस्था का महापर्व छठ

विज्ञापन

गारू़ प्रखंड में चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ व्रत मंगलवार को उदयीमान भगवान सूर्य को अर्घ देने के साथ हर्षोल्लासपूर्ण से संपन्न हुआ. प्रखंड मुख्यालय स्थित कोयल नदी छठ घाट पर काफी संख्या में व्रतियों ने जल में खड़े होकर भगवान भुवन भास्कर को अर्घ अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. इससे पहले सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ दिया गया था. छठ पूजा समिति के युवाओं ने घाट तक जाने वाली सड़कों व पगडंडियों की सफाई की तथा मार्गों पर पानी का छिड़काव कर रोशनी की व्यवस्था की थी. सोमवार को व्रती कांच ही बांस के बहंगिया़ ़ ़ जैसे छठ गीतों के साथ घाट पहुंचे और पहला अर्घ अर्पित किया. समिति के स्वयंसेवकों ने व्रतियों के बीच फल, नारियल और अगरबत्ती का वितरण किया. मंगलवार को कोयल नदी घाट पर उगते सूर्य को अर्घ देने के बाद छठ महापर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया. इस दौरान व्रतियों ने रातभर घाट पर ठहरकर भक्ति में समय बिताया. उनके लिए चाय-पानी की व्यवस्था की गयी थी. मौके पर सीओ दिनेश कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी पारसमणि, समाजसेवी हरिकिशोर दुबे, पप्पू सिंह, डॉ घुरन नायक सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे. इधर, बारेसाढ़, कबरी, सुरकुमी, गोइंदी, सरयू सहित अन्य स्थानों के घाटों पर भी श्रद्धा व भक्ति के साथ छठ पर्व सपन्न हुआ. मौके पर सरयू के छठ घाट में व्यवसायी सुरेश प्रसाद, रिंकू प्रसाद, ईश्वर प्रसाद, कमलेश राम, उदय प्रसाद समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola