ePaper

सूर्य को अर्घ के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न

Updated at : 28 Oct 2025 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
सूर्य को अर्घ के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न

सूर्य को अर्घ के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न

विज्ञापन

बरवाडीह़ प्रखंड मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ मंगलवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ देने के साथ संपन्न हुआ. इससे पहले सोमवार की शाम व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की. आदर्श नगर मुख्य छठ घाट सहित रेलवे कॉलोनी, बाजार क्षेत्र और आसपास के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. छठ पूजा समितियों ने व्रतियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया और साफ-सफाई की व्यवस्था की. देवरी नदी, पुल नदी, खुरा घाट और कोयल नदी के किनारे स्थित सभी छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही. पर्व के अवसर पर स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह समर्थकों अनिल कुमार सिंह, रविंद्र राम, प्रेम कुमार सिंह, मनोज जायसवाल, दीपू तिवारी, प्रिंस गुप्ता, कुलेश्वर सिंह आदि के साथ आदर्श नगर मुख्य छठ घाट पहुंचे, जहां पूजा समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया. विधायक ने विभिन्न घाटों का भ्रमण कर व्रतियों से आशीर्वाद लिया. थाना प्रभारी अनूप कुमार और बीडीओ रेशमा रेखा मिंज ने पुलिस बल के साथ घाटों का निरीक्षण कर शांति व्यवस्था बनाये रखी. मौके पर छठ पूजा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार गुप्ता, दीपक राज, नरेश चौरसिया, फिरोज अहमद मुन्ना, हिमांशु गुप्ता, पपन खान, प्रिंस गुप्ता और संजीव श्रीवास्तव समेत कई सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola