केंद्र व राज्य कर्मियों ने किया यूपीएस का विरोध
Author :Prabhat Khabar News Desk
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Updated at :28 Jan 2025 5:01 PM
विज्ञापन

शिक्षक संघ व केंद्र व राज्य कर्मियों ने केंद्र सरकार की ओर से लागू की जा रही यूपीएस का विरोध किया है.
विज्ञापन
लातेहार.
शिक्षक संघ व केंद्र व राज्य कर्मियों ने केंद्र सरकार की ओर से लागू की जा रही यूपीएस का विरोध किया है. राष्ट्रीय एवं प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्णय अनुसार झारोटेफ के बैनरतले लातेहार जिलाध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को जिले के सभी राज्य एवं केंद्रीय कर्मियों ने अपने कार्यस्थल पर यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) का विरोध करते हुए बायकॉट यूपीएस लिखी हुए प्रति जलाया. लातेहार जिला कार्यकारिणी ने कहा की हमें किसी भी हाल में पुरानी पेंशन चाहिये. देश के हर एक कर्मचारी यूपीएस का विरोध करेगा. मौके पर जिला सचिव प्रदीप कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी संदीप पासवान, रवींद्र कुमार सिंह, संजीव कुमार चंद्र, अनीश कुमार सिंह, लॉरेंस भेंगरा, जयनंदन राम, कुंदन कुमार, श्रीराम गुप्ता, मनोज कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिंह, सुदामा सिंह, संजय प्रसाद, मो शमी व अभय कुमार पांडेय समेत कई शिक्षक उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










