ePaper

बिहार में जीत पर हर तरफ मना जश्न

Updated at : 15 Nov 2025 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में जीत पर हर तरफ मना जश्न

बिहार में जीत पर हर तरफ मना जश्न

विज्ञापन

बरवाडीह. बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी. प्रखंड के बस स्टैंड स्थित महावीर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को अबीर लगाकर जीत की बधाई दी. जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की और केंद्र व राज्य में पुनः स्थिर सरकार बनने की उम्मीद जतायी. कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास, विश्वास और सुशासन की जीत है. मौके पर मनोज प्रसाद, प्रवीण कुमार, वीरेंद्र जायसवाल, दीपक तिवारी, दीपक राज, मनोज यादव, सुनील सिंह, ओम प्रकाश, छोटे लाल व उपेंद्र प्रसाद समेत बड़ी संख्या में समर्थक शामिल थे. मनिका में कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई : भाजपा मंडल कमेटी ने एनडीए के बिहार चुनाव में जीत पर लोगों के बीच मिठाई बांट कर व आतिशबाजी कर खुशीयां मनायी. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार ने किया. मौके पर भाजपाइयों ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद का नारा लगाया. मौके पर विश्वनाथ राय, धर्मजीत राय, अजय गुप्ता, रजत कुमार, शंकर दुबे, गंगेश्वर यादव, उषा देवी, गायत्री देवी, दरोगी यादव, राजदेव सिंह, ज्ञानचंद प्रजापति, प्रेमचंद यादव, प्रेमनाथ यादव, संतोष दुबे, अरविंद कुमार, बिट्टू प्रसाद, प्रदीप उपाध्याय, पचु प्रसाद, नंदन यादव, महेंद्र लोहार व संदीप यादव समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola