ePaper

बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, सात फेरा से पहले दुल्हन फरार

Updated at : 19 Apr 2024 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, सात फेरा से पहले दुल्हन फरार

हुटाप पंचायत में गुरुवार रात लातेहार से बारात आयी थी, लेकिन वहां पहुंचने पर दुल्हा पक्ष को पता चला कि दुल्हन फरार हो गयी है.

विज्ञापन

चंदवा़ हुटाप पंचायत में गुरुवार रात लातेहार से बारात आयी थी, लेकिन वहां पहुंचने पर दुल्हा पक्ष को पता चला कि दुल्हन फरार हो गयी है. दुल्हन पक्ष की ओर से शादी की पूरी तैयारी की गयी थी. मंडल सज गया था. बारात भी पहुंच गयी थी. बारातियों के लिए कई तरह के पकवान तैयार किये गये थे. दुल्हन को शादी के लिए मंडप पर ले जाना था. इसी बीच दुल्हन घर छोड़कर फरार हो गयी. दुल्हन के फरार होने के बाद गांव में हड़कंप मच गया. शादी की खुशियां गम और गुस्से में बदल गयी.

पिता की लाज बचाने छोटी बेटी सामने आयी

दुल्हन के गायब होने के बाद दोनों पक्ष में नोक-झोंक होने लगी. विवाद बढ़ गया. इस बीच पिता की लाज बचाने दुल्हन की छोटी बहन उसी लड़के के साथ शादी को तैयार हो गयी, लेकिन दूल्हा शादी के लिए राजी नहीं हुआ. शुक्रवार सुबह होते-होते विवाद और बढ़ गया. दुल्हा पक्ष शादी में हुए खर्च को लेकर अड़ा हुआ था.

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की पहल पर सुलझा मामला

मामले की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पीएलभी राजेश प्रसाद को मिली. उन्होंने इसकी जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पदाधिकारी व प्रशासन को दी. प्राधिकार की पहल पर चंदवा थाना के पुअनि किशोर मुंडा, रवींद्र सिंह, पंचायत सचिव बालेश्वर उरांव व मुखिया सुखनारायण सिंह मौके पर पहुंचे. समझा-बुझा कर मामला शांत कराया गया. इसके बाद बारात बिना दुल्हन लिये वापस लातेहार लौट गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola