भाजपा महिला मोर्चा ने आक्रोश रैली निकाली
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Aug 2024 9:04 PM
झारखंड में महिलाएं और बच्चों पर हो रहे अत्याचार और सरकार की गलत नितियों के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने गुरुवार को आक्रोश रैली निकाली.
लातेहार. झारखंड में महिलाएं और बच्चों पर हो रहे अत्याचार और सरकार की गलत नितियों के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने गुरुवार को आक्रोश रैली निकाली. महिला जिलाध्यक्ष शीला देवी ने निकाली गयी रैली बाजारटांड़ से शुरू होकर मेन रोड होते हुए समाहरणालय पहुंची. यहां प्रदर्शनकारियों ने समाहरणालय के मुख्य द्वार काे बंद कर दिया. मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रमंडलीय प्रभारी शकुंतला जायसवाल ने कहा कि झारखंड में जब से हेमंत सोरेन की सरकार बनी है, तब से महिलाएं असुरक्षित हैं. झारखंड की बहन बेटियों के साथ लगातार दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है, जिसे रोक पाने में हेमंत सोरेन की सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है. हेमंत सोरेन की सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना जरूरी है. जिला प्रभारी सुजाता सिंह भैया ने कहा कि जब हेमंत सोरेन जेल गये थे, तो कल्पना सोरेन मंच से बोल रहीं थीं कि उनके पति को झूठे केस में फंसा कर जेल भेजा गया है. आज महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर कल्पना सोरेन चुप क्यों हैं? उन्होंने कहा कि राज्य में बेटी-बहू सुरक्षित नहीं हैं, लेकिन सरकार इस पर बोलने को तैयार नहीं है. कार्यक्रम को महिला जिला अध्यक्ष शीला देवी, जिला प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा, पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, जिला अध्यक्ष पंकज सिंह सहित कई नेताओं ने संबोधित किया. इस अवसर पर राजधानी यादव, अपर्णा सिंह, रानी कुमारी, मुकेश पांडेय, बबन पासवान, वंशी यादव, जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर, बलवंत सिंह व प्रियंका कुमारी, विष्णु गुप्ता, शिल्पा कुमारी, सीतामनी तिर्की, रघुवीर यादव, अनिल सिंह, आनंद सिंह, लव सिंह, अमलेश कुमार सिंह, अश्विनी सिंह, राजू दास, पिंटू रजक, राजीव रंजन पांडेय, राकेश दुबे सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










