भाजपा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

Published by :SHAILESH AMBASHTHA
Published at :30 Apr 2026 8:18 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

भाजपा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

विज्ञापन

बरवाडीह़ लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) को लेकर विपक्ष के विरोध के खिलाफ बुधवार शाम भाजपा मंडल ने पुतला दहन कर विरोध जताया. महिला मोर्चा की अध्यक्ष रूपाली देवी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया. रूपाली देवी ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन विपक्ष इस ऐतिहासिक विधेयक को रोकने का प्रयास कर रहा है. जिला उपाध्यक्ष ईश्वरी सिंह ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक देश की माताओं-बहनों को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने वाला बड़ा कदम है, जबकि विपक्ष केवल वोट बैंक की राजनीति के कारण इसका विरोध कर रहा है. मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने कहा कि भाजपा हमेशा से महिला सम्मान और सशक्तिकरण की पक्षधर रही है और यह विधेयक उसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. सांसद प्रतिनिधि दीपक राज ने कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए पार्टी निरंतर संघर्ष कर रही है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता है. मौके पर बंटी ठाकुर, बिरेंद्र जायसवाल, प्रवीण कुमार, सखीचंद प्रसाद, मनोज सिंह चेरो, मनोज यादव, कमलेश यादव, अतुल सिंह, विवेक सिंह, ओमप्रकाश लाल, कुंदन यादव, नीरज सिन्हा, गुलजार खान, रीता देवी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola