20 रैयतों को सौंपा गया नियुक्ति पत्र

Published by : DEEPAK Updated At : 12 Sep 2025 9:56 PM

विज्ञापन

केंद्रीय कोयला मंत्री ने किया मगध कोलियरी का निरीक्षण

विज्ञापन

केंद्रीय कोयला मंत्री ने किया मगध कोलियरी का निरीक्षण

बालूमाथ. केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी शुक्रवार को बालूमाथ प्रखंड पहुंचे. यहां सीसीएल द्वारा संचालित मगध-संघमित्रा कोल परियोजना का सघन दौरा किया. उनके साथ कोल इंडिया के चेयरमैन पीएम प्रसाद, सीसीएल सीएमडी नीलेंदु कुमार सिंह, एडिशनल सेक्रेटरी सरोज कुमार झा, टेक्निकल एडवाइजर बी बीरा रेड्डी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे. केंद्रीय कोयला मंत्री श्री रेड्डी इसके बाद आरा गांव स्थित व्यू प्वाइंट पहुंचे. यहां से कोलियरी का निरीक्षण किया. इस दौरान जीएम निपेंद्र नाथ ने परियोजना से उत्पादन व डिस्पैच पर विस्तार से जानकारी दी. निरीक्षण के दौरान मंत्री ने उत्पादन बढ़ाने व लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही सुरक्षा व सतर्कता पर विशेष अभियान चलाने की बात कही. कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने 20 रैयतों के बीच जमीन के बदले हुए नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा. यहां मंत्री ने स्थानीय ग्रामीण महिलाओं से भी मुलाकात की. उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछा. मगध कोलियरी में उत्खनन कार्य कर रही कंपनी के जीएम श्रीनिवासन रेड्डी, भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि अमलेश सिंह ने भी मंत्री से मुलाकात किया की. इस दौरान सुरक्षा को लेकर परियोजना में पुख्ता इंतजाम किये गये थे. मौके पर जीएम एस सतनारायण, मनोज कुमार, शंभुनाथ, राजीव सिन्हा, मो.साजिद, बालूमाथ सर्किल इंस्पेक्टर परमानंद बिरूआ, थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार सिंह, अमरवाडीह पिकेट प्रभारी अभिनव सिन्हा समेत सीसीएल कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola