20 को बंद रहेगी लातेहार जिला की सभी दवा दुकानें
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 17 May 2026 8:46 PM
20 को बंद रहेगी लातेहार जिला की सभी दवा दुकानें
चंदवा़ लातेहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन की बैठक हुई़ इसमें बुधवार 20 मई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गयी.इसे लेकर एसोसिएशन के सचिव विजय कुमार ने बताया कि ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर जिले के सभी दवा दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें 20 मई को पूरी तरह बंद रखेंगे. उन्होंने कहा कि देशभर के 12.40 लाख से अधिक केमिस्ट्स व वितरकों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था लंबे समय से औषधि व्यापार तथा जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को उठा रही है, बावजूद इसके अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है. इससे दवा व्यवसायियों की आजीविका पर संकट गहराता जा रहा है. बैठक में अवैध ई-फार्मेसी संचालन पर रोक, प्रिडेटरी प्राइसिंग पर नियंत्रण व केंद्र सरकार की अधिसूचनाओं को वापस लेने की मांग की गयी है. साथ ही अनियंत्रित ई-फार्मेसी से बगैर पर्ची दवाओं की बिक्री, नकली प्रिस्क्रिप्शन व दवाओं के दुरूपयोग रोकने की मांग भी शामिल है. सभी सदस्यों से 20 मई के बंद को सफल बनाने की अपील की गयी है. बैठक में विश्वनाथ प्रसाद, दीपक अग्रवाल, बलवंत सिंह, रामनाथ अग्रवाल, गोपाल प्रसाद, संतोष कुमार, विनोद कुमार,समेत काफी संख्या में सदस्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










