तत्काल रेलवे टिकट को लेकर यात्रियों ने किया हंगामा

Updated:
विज्ञापन
तत्काल रेलवे टिकट को लेकर यात्रियों ने किया हंगामा

तत्काल रेलवे टिकट को लेकर यात्रियों ने किया हंगामा

विज्ञापन

बरवाडीह. रेलवे स्टेशन स्थित बुकिंग काउंटर पर रविवार को तत्काल टिकट को लेकर यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा. कतार में खड़े यात्रियों ने व्यवस्था में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. इससे स्टेशन परिसर में काफी देर तक तनाव बना रहा और हंगामे के कारण एसी कोच का एक भी तत्काल टिकट नहीं बन सका. यात्रियों का आरोप था कि नियमों को ताक पर रखकर काउंटर के भीतर से चुनिंदा लोगों और दलालों के टिकट बनाये जा रहे हैं. घंटों लाइन में खड़े आम रेल यात्रियों की बारी आने पर टिकट समाप्त होने की बात कह दी जाती है. हंगामा करने वालों में सीताराम उरांव, प्रकाश विश्वकर्मा, सकेंद्र विश्वकर्मा, मो. हुसैन और वाकर अहमद आदि शामिल थे. यात्रियों ने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो उग्र आंदोलन किया जायेगा. इधर, हंगामे की सूचना पर पहुंचे आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश रंजन ने आक्रोशित यात्रियों को समझा-बुझाकर शांत कराया. मौके पर पंचायत समिति सदस्य प्रवीण कुमार व अन्य यात्रियों ने रेलवे के वरीय अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर पारदर्शी तरीके से टिकट वितरण सुनिश्चित कराने की मांग की है. अंकित गुप्ता बने बजरंग दल के संयोजक

बरवाडीह. प्रखंड के बाजार स्थित पंचमुखी मंदिर प्रांगण में रविवार को विश्व हिंदू परिषद की बैठक हुई. इसमें मुख्य रूप से जिला मंत्री संजय तिवारी उपस्थित थे. बैठक की अध्यक्षता कतरू प्रजापति ने की. बैठक में सर्वसम्मति से अंकित गुप्ता उर्फ बिट्टू को बजरंग दल का संयोजक मनोनीत किया गया. इस मौके पर जिला मंत्री संजय तिवारी ने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रखंड स्तर के साथ-साथ पंचायत एवं ग्राम स्तर पर भी सनातन समाज के लोगों के साथ बैठक कर नयी समितियों का गठन किया जायेगा. पूर्णकालिक कार्यकर्ता कतरू प्रजापति ने बजरंग दल के दायित्वों एवं संगठनात्मक कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी रविवार को पुनः बैठक आयोजित कर बजरंग दल, मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी समिति का विस्तार किया जायेगा. बैठक में मातृशक्ति संयोजिका श्यामली शर्मा, दुर्गा वाहिनी संयोजिका अर्चना कुमारी, विनय चंदेल, रिंकी देवी, माया कुमारी, प्रकाश सिंह, आकाश कसेरा, शंकर कुमार, अभय कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola