लातेहार में एसीबी ने पंचायत सेवक को किया गिरफ्तार, 4000 रुपये ले रहा था रिश्वत

झंडू बाम लगाकर पुलिस को चकमा देकर भागने वाला अपराधी गिरफ्तार
लातेहार में एसीबी ने चार हजार रुपये रिश्वत लेते पंचायत सेवक को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी चटकपुर पंचायत से हुई है.
चंद्र प्रकाश, लातेहार : पलामू एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. लातेहार जिले के महुआड़ाड प्रखंड के चटकपुर के पंचायत सेवक अनेश्वर प्रसाद को चार हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. पंचायत सेवक की गिरफ्तारी रविवार को ब्लॉक परिसर में स्थित क्वार्टर से हुई है. गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम पंचायत सेवक को अपने साथ ले गई.
क्या है पूरा मामला
बताया जाता है कि 15 वें वित्त के तहत चटकपुर पंचायत के गोठगांव में योजना संख्या 25/2023-24 के तहत 60 हजार रुपये के लागत से डाड़ी कुप मरम्मती का कार्य किया गया था. जिसमें प्रथम किस्त के रूप में 15 हजार व द्वितीय किस्त के रूप में 21 हजार रुपये का भुगतान किया गया. शेष 24 हजार रुपये के भुगतान के लिए पंचायत सेवक अनेश्वर प्रसाद से लाभुक ने कही.
पंचायत सेवक अनेश्वर प्रसाद ने मांगी थी रिश्वत
जिस पर पंचायत सेवक ने लाभुक से 4000 रुपये रिश्वत की मांग की. इसके बाद लाभुक ने पलामू एसीबी के पुलिस उपाधीक्षक को जानकारी दी. मामले का सत्यापन के लिए पहले जांच की गयी. जब लाभुक के द्वारा दी गयी जानकारी में सत्यता पायी गयी तो मामला दर्ज कर लिया गया. इसके बाद एसीबी की टीम ने 4000 रूपये रिश्वत लेते पंचायत सेवक अनेश्वर प्रसाद को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. इधर, एसीबी टीम की कार्रवाई से प्रखंड और जिले में हड़कंप मंच गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




