झारखंड के लातेहार में ट्रिपल मर्डर, अर्द्ध विक्षिप्त ने पिता, भाभी व एक महिला को उतारा मौत के घाट, पत्नी समेत दो घायल
Author Guru swarup mishra
Updated:
विज्ञापन
वारदात के बाद घर के बाहर बैठे परिजन
झारखंड के लातेहार जिले के गारू थाना क्षेत्र में ट्रिपल मर्डर को अंजाम दिया गया है. अर्द्ध विक्षिप्त ने अपने पिता, भाभी व एक महिला को टांगी से वारकर मौत के घाट उतार दिया है. इसमें पत्नी समेत दो लोग घायल हो गए हैं.
विज्ञापन
लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले के गारू थाना क्षेत्र की चोरहा पंचायत के डबरी गांव के बीचकेरी टोला में रंजन उरांव ने रविवार की शाम अपने पिता, भाभी एवं गांव की एक महिला की टांगी से काट कर हत्या कर दी, जबकि अपनी पत्नी और बड़े भाई को टांगी से मार कर घायल कर दिया. पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बताया कि अर्द्ध विक्षिप्त युवक ने अपने पिता समेत दो महिलाओं की टांगी से मारकर हत्या कर दी है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.
विज्ञापन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन