लातेहार: हथियार छोड़ समाज से जुड़ने की राह, दो आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगा नया जीवन

Updated:
विज्ञापन

जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक में उपस्थित अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लातेहार में उपायुक्त की अध्यक्षता में पुनर्वास समिति की बैठक हुई, जिसमें आत्मसमर्पित नक्सलियों को मुख्यधारा में जोड़ने और आर्थिक सहायता पर चर्चा की गई.

विज्ञापन

लातेहार. जिला समाहरणालय में उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक हुई. बैठक में उग्रवादियों के आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के तहत मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं की समीक्षा की गयी. बैठक में आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सुरक्षा और पुनर्वास की व्यवस्था पर चर्चा की गयी. उनके परिवार के सदस्यों को आर्थिक सहायता देने, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने और दैनिक जरूरतों से जुड़ी सुविधाएं देने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया.

विज्ञापन

दो आत्मसमर्पित उग्रवादियों को पुनर्वास पैकेज

संबंधित विभागीय अधिकारियों ने पुनर्वास नीति के तहत चल रहे कार्यों के क्रियान्वयन और लंबित मामलों के निराकरण की विस्तृत समीक्षा की. जांच और उपलब्ध प्रस्तावों के आधार पर समिति ने दो आत्मसमर्पित उग्रवादियों को पुनर्वास पैकेज देने की अनुशंसा की. बैठक में अधिकारियों ने पुनर्वास से जुड़े मामलों में आवश्यक कार्रवाई समय पर पूरा करने पर भी चर्चा की.

ये भी पढ़ें: लातेहार: आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में 47 मामलों को मिली स्वीकृति, उपायुक्त ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

समाज की मुख्यधारा से जोड़ना

उद्देश्य आत्मसमर्पण करने वाले लोगों और उनके परिवारों को सरकारी नीति के तहत निर्धारित सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है. बैठक में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, उप विकास आयुक्त सैयद रियाज अहमद, जेल अधीक्षक प्रभात कुमार, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा अजय कच्छप, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन समेत कई संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: लातेहार पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को यातायात नियम, साइबर सुरक्षा और डायल-112 के प्रति किया जागरूक

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola