Latehar: एकल अभियान ने 10 संच में बांटे 1800 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network
लातेहार में एकल अभियान के तहत 1800 फलदार और उपयोगी पौधे वितरित किए गए। ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
लातेहार. एकल अभियान अंचल लातेहार की ओर से एकल विद्यालय संचालित गांवों में वन संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता को लेकर पौधों का वितरण किया गया. अंचल संरक्षक रमेश प्रसाद गुप्ता ने किसानों और ग्रामीणों को आम, नींबू, सागवान, महोगनी समेत विभिन्न फलदार और उपयोगी पौधे दिये. इस दौरान ग्रामीणों को पौधरोपण के सही तरीके और इसके महत्व की जानकारी दी गयी. लातेहार अंचल के 10 संच में कुल 1800 पौधे वितरित किये गये.
रमेश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है. प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम पांच पौधे लगाने चाहिए. उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के बाद उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है.कार्यक्रम में एकल विद्यालयों के शिक्षक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए