लातेहार: आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में 47 मामलों को मिली स्वीकृति, उपायुक्त ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में उपस्थित अधिकारी | Prabhat Khabar Network
लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक हुई, जिसमें आपदा से प्रभावित 47 आवेदनों को स्वीकृति दी गई.
लातेहार. उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक हुई. बैठक में कुल 47 आवेदनों की समीक्षा की गयी. विचार-विमर्श के बाद सभी 47 आवेदनों की अनुशंसा कर दी गयी. बैठक में सड़क दुर्घटना, वज्रपात से मानव और मवेशियों की मौत, डोभा, नदी व जलाशयों में डूबने से हुई मौत और सर्पदंश से जुड़े मामलों पर चर्चा की गयी. अंचल और अनुमंडल स्तर के पदाधिकारियों द्वारा जांच और सत्यापन के बाद मिले प्रस्तावों को भुगतान के लिए स्वीकृति दी गयी.
15 दिनों के भीतर रिपोर्ट
उपायुक्त संदीप कुमार ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा से हुई क्षति का विस्तृत आकलन करें. उन्होंने 15 दिनों के भीतर इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा. उन्होंने कहा कि क्षति का आकलन करते समय प्रभावित क्षेत्रों और लोगों से जुड़ी जानकारी सही तरीके से जुटायी जाये. साथ ही रिपोर्ट में सभी जरूरी विवरण स्पष्ट रूप से दर्ज किये जायें. बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप कुमार समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए