लातेहार: श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर समिति ने दुर्गा पूजा 2026 की तैयारियां शुरू की, भव्य आयोजन का लिया निर्णय

Updated:
विज्ञापन

समिति की बैठक में उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लातेहार के श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर समिति की बैठक में दुर्गा पूजा 2026 को भव्य रूप से मनाने और तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.

विज्ञापन

लातेहार. श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर समिति की बैठक अरुण कुमार की अध्यक्षता में मंदिर परिसर में हुई. बैठक में दुर्गा पूजा 2026 की तैयारियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गयी. समिति के संरक्षक विनोद कुमार साहू और अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने सभी सदस्यों से सामूहिक सहयोग के साथ आयोजन को सफल बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि कोई भी बड़ा अनुष्ठान सामूहिक सहयोग के बिना पूरा नहीं हो सकता. श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर की अपनी एक प्रतिष्ठा है और इस प्रतिष्ठा को बरकरार रखना सभी की जिम्मेदारी है.

विज्ञापन

साज-सज्जा पर भी विचार-विमर्श

बैठक में पिछले वर्ष दुर्गा पूजा के दौरान आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी. इस वर्ष पूजा को और अधिक भव्य तरीके से आयोजित करने का निर्णय लिया गया. आकर्षक मंच सज्जा के साथ मंदिर के बाहरी परिसर की साज-सज्जा पर भी विचार-विमर्श किया गया. बैठक में संरक्षक अभिनंदन प्रसाद, उपाध्यक्ष शशिभूषण पांडेय, कन्हाई प्रसाद अग्रवाल, बद्री प्रसाद, अशोक दास, सचिव आशीष टैगोर, सह सचिव रंजीत कुमार और रविंद्र प्रजापति, कोषाध्यक्ष राजू रंजन सिंह, ओम प्रकाश प्रसाद (राजू), दीपक विश्वकर्मा, संजय प्रसाद (गुड्डू), सतीष कुमार, पंकज कुमार और पारितोष ठाकुर समेत अन्य सदस्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola