लातेहार के खिलाड़ियों ने बढ़ाया जिले का मान, जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 2 स्वर्ण समेत 8 पदक

Updated:
विज्ञापन

उपायुक्त व खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लातेहार के उपायुक्त ने झारखंड स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

विज्ञापन

लातेहार. तीसरी झारखंड स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले जिले के एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने शुक्रवार को उपायुक्त संदीप कुमार से मुलाकात की. उपायुक्त ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन

चैंपियनशिप में लातेहार के खिलाड़ियों ने कुल आठ पदक हासिल किये. इनमें दो स्वर्ण, पांच रजत और एक कांस्य पदक शामिल हैं. इसके अलावा अंडर-18 आयु वर्ग में जिले के खिलाड़ियों ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब भी अपने नाम किया.

दो खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक

जयदीप उरांव ने हेप्टाथलॉन में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि मोहित कुमार ने पांच किमी रेस वॉकिंग में स्वर्ण पदक जीता.

रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में विवेक उरांव ने लॉन्ग जंप और ट्रिपल जंप, अनित उरांव ने 100 मीटर दौड़, आशीष साहू ने हाई जंप, प्रिंस तिर्की ने लॉन्ग जंप व हेप्टाथलॉन तथा हरेन कुमार महतो ने 5000 मीटर रेस वॉकिंग में उपलब्धि हासिल की. प्रिंस तिर्की ने हेप्टाथलॉन में कांस्य पदक भी जीता.

जिला प्रशासन करेगा हरसंभव सहयोग

उपायुक्त संदीप कुमार ने खिलाड़ियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि जिले की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा. उन्होंने खिलाड़ियों से निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की अपील की. साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लातेहार तथा झारखंड का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं.

मौके पर पलामू टाइगर प्रोजेक्ट नॉर्थ डिवीजन के उप निदेशक कुमार आशीष, जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola