श्री रामचरित मानस नवाह्न पाठ व श्री राम कथा आज से
Updated at : 27 Feb 2017 8:55 AM (IST)
विज्ञापन

कार्यक्रम को लेकर आज निकलेगी शोभा यात्रा चंदवा : स्थानीय बुध बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में सोमवार 27 फरवरी से श्री रामचरित मानस नवाह्न पाठ व श्री राम कथा का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम में सोमवार 27 फरवरी को भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी. मंडप प्रवेश व आरती के साथ ही कार्यक्रम की शुरुआत […]
विज्ञापन
कार्यक्रम को लेकर आज निकलेगी शोभा यात्रा
चंदवा : स्थानीय बुध बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में सोमवार 27 फरवरी से श्री रामचरित मानस नवाह्न पाठ व श्री राम कथा का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम में सोमवार 27 फरवरी को भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी. मंडप प्रवेश व आरती के साथ ही कार्यक्रम की शुरुआत की जायेगी.
मंगलवार 28 फरवरी को रामचरित्र नवाह्न पारायण पाठ, श्री राम कथा व भगवत चर्चा एवं सत्संग का आयोजन होगा. बुधवार आठ मार्च को पूर्णाहुति के साथ ही कार्यक्रम का समापन होगा. कथा वाचक व प्रवचनकर्ता श्री श्री 108 महादेव दास शास्त्री जी महाराज (अयोध्या) व श्री श्री 108 श्री रामस्वरूप दास जी महाराज उर्फ त्यागी बाबा मौजूद रहेंगे. यज्ञ समिति चंदवा की देख-रेख में तैयारी जारी है. समिति के सुधीर प्रसाद, मनीष भारती, निरंजन अग्रवाल, महेंद्र साहू समेत अन्य लोग कार्यक्रम को लेकर गांव-गांव में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




