बैंक खाता नहीं खुलने से ग्राहक परेशान

Updated at : 11 Feb 2017 8:54 AM (IST)
विज्ञापन
बैंक खाता नहीं खुलने से ग्राहक परेशान

पेंशन सहित योजनाओं की राशि भी समय पर नहीं मिलती एसबीआइ की एकमात्र शाखा होने से लोग संकट में हेरहंज : प्रखंड मुख्यालय के एक मात्र बैंक में इन दिनों लचर व्यवस्था के कारण ग्राहक परेशान हैं. बैंकिंग कार्य समय पर नहीं हो पा रहे हैं. पेंशन समेत सरकारी योजनाओं के पैसे भी समय पर […]

विज्ञापन
पेंशन सहित योजनाओं की राशि भी समय पर नहीं मिलती
एसबीआइ की एकमात्र शाखा होने से लोग संकट में
हेरहंज : प्रखंड मुख्यालय के एक मात्र बैंक में इन दिनों लचर व्यवस्था के कारण ग्राहक परेशान हैं. बैंकिंग कार्य समय पर नहीं हो पा रहे हैं. पेंशन समेत सरकारी योजनाओं के पैसे भी समय पर नहीं मिल पा रहा है. ग्राहकों का कहना है कि यहां नया खाता भी नहीं खोला जा रहा है.
खाता खुलवाने के लिए बैंक का चक्कर लगाकर लोग थक चुके हैं. मालूम हो कि हेरहंज प्रखंड में एसबीआइ की एक मात्र बैंक शाखा है. इसलिए बैंक खाता इसी बैंक में खुलवाना यहां के लोगों की मजबूरी है. नोटबंदी के बाद से यहां लगातार समस्या सामने आ रही है.
सरकार द्वारा कैशलेस अभियान को तेजी दी जा रही है. वहीं इस शाखा पर व्यावसायिक खाता नहीं खुल पाने से पूरी कैशलेस व्यवस्था को लोग शक-शुबहा की नजर से देख रहे हैं. बस स्टैंड स्थित जायसवाल मेडिको के विकास जायसवाल का कहना है कि उन्होंने 19 जनवरी को खाता खोलने का आवेदन फार्म, दुकान की लाइसेंस की छाया प्रति समेत अन्य कागजात जमा किया था.
लेकिन अब तक खाता नहीं खुल सका है. पहले शाखा प्रबंधक उन्हें एक-दो दिन टालते रहे. शुक्रवार को फिर से एक-दो दिन रुकने या फार्म वापस ले जाने की बात कही गयी. श्री जायसवाल ने इसकी सूचना एसडीएम वरूण रंजन को व्हाट्सएप के माध्यम से दी थी. बावजूद कोई पहल नहीं हो पायी है. ग्राहकों की मजबूरी का फायदा बैंककर्मी उठाते है. लोगों ने जिला प्रशासन से मामले पर पहल करने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola