लहर-लहर लहरायी मां की चुनरिया
Updated at : 08 Feb 2017 9:32 AM (IST)
विज्ञापन

लातेहार : श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर, लातेहार का 23 वां वार्षिकोत्सव कार्यक्रम कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ. इस मौके पर पूरा शहर जय माता दी के जयघोष से गुंजायमान हो गया. प्रात: नौ बजे से मंदिर परिसर से कलश यात्रा प्रारंभ हुई. मौके पर मुख्य यजमान के रूप में मुरारी प्रसाद सपत्नीक उपस्थित थे. […]
विज्ञापन
लातेहार : श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर, लातेहार का 23 वां वार्षिकोत्सव कार्यक्रम कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ. इस मौके पर पूरा शहर जय माता दी के जयघोष से गुंजायमान हो गया. प्रात: नौ बजे से मंदिर परिसर से कलश यात्रा प्रारंभ हुई. मौके पर मुख्य यजमान के रूप में मुरारी प्रसाद सपत्नीक उपस्थित थे. कलश यात्रा शहर के मुख्य पथ से होते हुए काली मंदिर परिसर पहुंची. इसके बाद अंबाकोठी होते हुए रेलवे स्टेशन रोड स्थित छठ घाट पहुंची. यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलशों में जल भरा गया.
मौके पर पंडित त्रिभुवन पांडेय एवं उनके सहयोगी मनीष त्रिपाठी एवं महेश जी तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण किया. कलश यात्रा पुन: मंदिर परिसर पहुंची. यहां माता की आरती की गयी और प्रसाद का वितरण किया गया. कलश यात्रा में 751 महिला एवं कुवांरी कन्याओं ने कलश उठाया. कलश यात्रा में रांची से आयी गायिका रीना ने एक से बढ़ कर एक भजन प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. उन्होंने लहर-लहर लहरायी रे मेरी मां की चुनरिय आदि भजन गा कर लोगों को खुब झूमाया.
कलश यात्रा में मंदिर समिति के अध्यक्ष अभिनंदन प्रसाद, महेंद्र प्रसाद गुप्ता, दशरथ प्रसाद, अर्जुन दास, बद्री प्रसाद, आशीष टैगोर, रवींद्र प्रजापति, रंजीत कुमार, सतीश कुमार, अनूप कुमार, राजू प्रसाद, पिंटू प्रसाद, छोटू प्रसाद, आकाश कुमार टोनू, सुजीत दास, दीपू कुमार, दीपक दास, संतोष पासवान, विनोद प्रसाद आदि शामिल थे. आठ फरवरी को वेदी पूजन व हवन तथा नौ फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे भंडारा का शुभारंभ उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता द्वारा किया जायेगा. जबकि रात्रि आठ बजे गायक बबन छैला एवं अन्य कलाकारों द्वारा भगवती जागरण प्रस्तुत किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




