पांच दिनों से जलापूर्ति नहीं पेयजल के लिए हाहाकार
Updated at : 08 Feb 2017 9:32 AM (IST)
विज्ञापन

नहीं पहुंच पा रहा है घरों तक पानी लातेहार : शहर में होने वाली जलापूर्ति पिछले पांच दिनों सें बंद है. शहर के अधिकांश क्षेत्रों में पेयजल के लिए हाहाकार मचा है. गरमी आने से पूर्व ही पेयजल की यह स्थिति है तो गरमी में समस्या कितनी विकराल होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. […]
विज्ञापन
नहीं पहुंच पा रहा है घरों तक पानी
लातेहार : शहर में होने वाली जलापूर्ति पिछले पांच दिनों सें बंद है. शहर के अधिकांश क्षेत्रों में पेयजल के लिए हाहाकार मचा है. गरमी आने से पूर्व ही पेयजल की यह स्थिति है तो गरमी में समस्या कितनी विकराल होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. शहर के पश्चिमी इलाके में एक बूंद भी पानी नहीं पहुंच पा रहा है.
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का कहना है कि जलमीनार पर पानी कम चढ़ रहा है, इसकी वजह से आपूर्ति कम हो रही है. वहीं नगर पंचायत विभाग का कहना है कि कनेक्शन के अनुपात में जलमीनार की क्षमता कम है. जलमीनार की स्थिति ऐसी है कि बगैर फिल्टर किये ही पानी चढ़ा दिया जाता है. वहीं पानी काफी कम चढ़ाया जा रहा है. पानी की कमी के कारण रोज लड़ाई-झगड़ा हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




