धोखाधड़ी व मारपीट का आरोप, तीन नामजद
Updated at : 04 Feb 2017 7:28 AM (IST)
विज्ञापन

चंदवा़ : लाइन होटल मोहल्ला निवासी संतोष कुमार ने चंदवा थाना में तीन लोगों पर रुपये ठगने व मारपीट कर जान से मारने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें कहा गया है कि वह लाइन होटल मोहल्ला के समीप सोनू ढ़ाबा नामक प्रतिष्ठान चलाता है. उसके यहां बलविंद्र सिंह उर्फ बिरेंद्र सिंह […]
विज्ञापन
चंदवा़ : लाइन होटल मोहल्ला निवासी संतोष कुमार ने चंदवा थाना में तीन लोगों पर रुपये ठगने व मारपीट कर जान से मारने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें कहा गया है कि वह लाइन होटल मोहल्ला के समीप सोनू ढ़ाबा नामक प्रतिष्ठान चलाता है. उसके यहां बलविंद्र सिंह उर्फ बिरेंद्र सिंह (आगरा, यूपी) नामक शख्स बतौर बबर्ची काम करता था. अक्तूबर 2015 में बिरेंद्र के बुलावे पर आनंद यादव व मदन मोहन यादव (दोनों पिता निर्मल यादव, ग्राम कुंदो कुडू) चंदवा पहुंचे. मिल कर कुड़ू में एक होटल खोलने पर सहमति बनी.
इन लोगों के कहने पर मैंने नये होटल के लिए सामान समेत कुल ढ़ाई लाख रुपये खर्च किये. बिरेंद्र भी नवनिर्मित होटल गुरु तेज बहादुर ढ़ाबा (रांची रोड) में काम करने लगा. इस दौरान रांची से लौटने के क्रम में सड़क दुर्घटना में मेरा हाथ टूट गया. इलाज के बाद रिम्स से लौटने तक मेरा स्टॉफ बिरेंद्र भी उन लोगों के साथ मिल गया. अब वे लोग न ही पैसा दे रहे हैं और न ही एग्रीमेंट कर रहे हैं. 25 अगस्त 2016 को उक्त लोगों ने चंदवा में मेरे साथ गाली-गलौज व मारपीट भी की. पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी है. इस संबंध में चंदवा थाना में तीन फरवरी को मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है.
गुरु गोष्ठी का आयोजन
महुआडांड़ : प्रखंड संसाधन केंद्र में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सवींद्र नायक की अध्यक्ष्ता में प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई. बैठक में शिशु पंजी, शौचालय की अद्यतन स्थिति व सालाना बजट के अलावा पोशाक क्रय आदि पर विचार-विमर्श किया गया. श्री नायक ने बच्चों का विद्यालयों में ठहराव सुनिश्चित करने, मध्याह्न भोजन योजना में किसी प्रकार की गड़बडी नहीं करने तथा विद्यार्थियों के लिए शीघ्र पोशाक क्रय करवा कर उपयोगिता प्रमाण पत्र समर्पित करने का निर्देश दिया. बैठक में नाहिद, विरेंद्र आनंद सहित कई शिक्षक उपस्थित थे.
मोरवाई में पेंशन शिविर आज
बरवाडीह. प्रखंड के मोरवाई पंचायत मुख्यालय में लातेहार एसडीओ वरुण रंजन की उपस्थिति में एक दिवसीय ऑन स्पॉट पेंशन शिविर शनिवार को लगेगा. सीओ राकेश सहाय ने बताया की शिविर में लाभुक का आधार,बैंक खाता भी तत्काल खोला जायेगा. शिविर में सबंधित कर्मी व अंचल के सभी कर्मी उपस्थित रहेंगे. सीओ ने शिविर में सभी जनप्रतिनिधियों से पेंशन से वंचित लोगों को इसका लाभ लेने के लिए सहयोग करने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




