शिशु व मातृत्व सुरक्षा को लेकर नुक्कड़ नाटक
Updated at : 28 Oct 2016 5:25 AM (IST)
विज्ञापन

चंदवा : गुरुवार की दोपहर इंदिरा गांधी चौक व नेताजी सुभाष चौक के समीप अहाना प्रोजेक्ट के सौजन्य से जागरूकता को लेकर नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया. नाटक के माध्यम से शिशु व मातृत्व सुरक्षा को लेकर लोगों को जानकारी दी गयी. कलाकारों ने गीत व नाटक के माध्यम से शिशु व गर्भवती मां की […]
विज्ञापन
चंदवा : गुरुवार की दोपहर इंदिरा गांधी चौक व नेताजी सुभाष चौक के समीप अहाना प्रोजेक्ट के सौजन्य से जागरूकता को लेकर नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया. नाटक के माध्यम से शिशु व मातृत्व सुरक्षा को लेकर लोगों को जानकारी दी गयी. कलाकारों ने गीत व नाटक के माध्यम से शिशु व गर्भवती मां की सुरक्षा, असुरक्षित योग संबंध, एड्स, कुपोषण, हेपेटाइटिस-बी समेत अन्य रोगों की जानकारी दी.
इसके आयोजनकर्ता चाइल्ड इन नीड इंस्टीच्यूट (सीनी) है. इस कार्यक्रम में प्लान झारखंड का महत्वपूर्ण सहयोग है. चंदवा में सीएचसी के प्रभारी एनके पांडेय व नाटक के मो गुलाम कुरैशी के नेतृत्व में कलाकार लोगों के बीच जागरूकता फैला रहे हैं. सभी कलाकार रांची जिला के थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




