पिता को पीट-पीट कर मार डाला
Updated at : 10 Oct 2016 8:52 AM (IST)
विज्ञापन

जमीन बेच कर पैसा मांगने का दबाव बना रहा था सुनील ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले बालूमाथ : बालू ग्राम के बहेरा टोला ग्राम निवासी सुनील सिंह ने पिता जेठू सिंह को लाठी से पीट पीट कर मार डाला. इस संबंध में जेठू की पत्नी झालो देवी ने बालूमाथ थाना […]
विज्ञापन
जमीन बेच कर पैसा मांगने का दबाव बना रहा था सुनील
ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले
बालूमाथ : बालू ग्राम के बहेरा टोला ग्राम निवासी सुनील सिंह ने पिता जेठू सिंह को लाठी से पीट पीट कर मार डाला. इस संबंध में जेठू की पत्नी झालो देवी ने बालूमाथ थाना को लिखित आवेदन देकर कहा कि बड़ा पुत्र सुनील सिंह शनिवार की शाम जमीन बेचकर पैसा मांगने का दबाव बना रहा था. बात नहीं मानने पर झगड़ा पर उतारू हो गया. इसके बाद वह बगल के एक मकान में चली गयी. कुछ देर बाद घर से झगड़ा होने व चिल्लाने की आवाज आयी तो वह घर पहुंची.
देखा कि पति जमीन पर लहूलुहान हालत में गिरे हुए हैं. सुनील सिंह ने लाठी से पीट-पीट कर पिता को मार डाला. शोर मचाने पर अगल बगल के लोग आ गये और सुनील सिंह को पकड़ कर रस्सी से बांध दिया. सूचना मिलने पर बालूमाथ पुलिस मौके पर पहुंची और सुनील सिंह को गिरफ्तार कर लिया. सुनील के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लातेहार जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




