चंदवा में झामुमो ने दिया धरना

Updated at : 27 Sep 2016 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
चंदवा में झामुमो ने दिया धरना

चंदवा : झारखंड मुक्ति मोरचा की प्रखंड इकाई के बैनर तले विभिन्न मांगों के आलोक में प्रखंड कार्यालय के समीप सोमवार को धरना दिया. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुमन सुनील सोरेंग ने की. वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार अपनी नीति से भटक गयी है. आदिवासियों पर अमर्यादित बयान देने से मुख्यमंत्री बाज आयें. झामुमो […]

विज्ञापन
चंदवा : झारखंड मुक्ति मोरचा की प्रखंड इकाई के बैनर तले विभिन्न मांगों के आलोक में प्रखंड कार्यालय के समीप सोमवार को धरना दिया. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुमन सुनील सोरेंग ने की. वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार अपनी नीति से भटक गयी है. आदिवासियों पर अमर्यादित बयान देने से मुख्यमंत्री बाज आयें.
झामुमो कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से मुख्यमंत्री के बयान की निंदा की. इस्तीफा देने की मांग की. धरना में केंद्रीय कमेटी सदस्य शीतमोहन मुंडा, जिला उपाध्यक्ष धनेश्वर उरांव, मोहन गंझू, जिला सचिव शमशेर खां, संगठन सचिव अजीत श्रीवास्तव, जिला युवा मोरचा अध्यक्ष रवि गंझू समेत कई लोग शामिल थे.
चंदवा को अनुमंडल का दरजा देने की मांग धरना के बाद झामुमो ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन प्रखंड कार्यालय में सौंपा. इसमें स्थानीय नीति को वापस कर नई नीति बनाने, सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन का प्रस्ताव रद्द करने, हाल सर्वे की त्रुटियां दूर कर पुराने सर्वे से खतियान बनाने, वन अधिनियम 2006 के तहत जटलताओं को दूर कर पट्टा निर्गत करने, राशन कार्ड बनवाने, शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय में केरोसिन वितरण फिर से शुरू करने की मांग शामिल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola