नशा उन्मूलन को लेकर जागरूकता शिविर

Updated at : 04 Sep 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
नशा उन्मूलन को लेकर जागरूकता शिविर

बरवाडीह : नशा उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रखंड के खुरा मध्य विद्यालय परिसर में नशा उन्मूलन विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मीना कुमारी और बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ मुरारी झा उपस्थित थे. कार्यक्रम में नशा पीड़ितों के लिए विधिक सेवा तथा नशा उन्मूलन के लिए […]

विज्ञापन

बरवाडीह : नशा उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रखंड के खुरा मध्य विद्यालय परिसर में नशा उन्मूलन विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मीना कुमारी और बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ मुरारी झा उपस्थित थे.

कार्यक्रम में नशा पीड़ितों के लिए विधिक सेवा तथा नशा उन्मूलन के लिए चलाये जा रहे विधिक सेवा की विशेष जानकारी दी गयी. मौके पर मुरारी झा ने नशे की लत को सभी समुदाय के लिए हानिकारक बताते हुए इससे बचने का आग्रह किया. उन्होंने नशे की लत से युवा पीढ़ियों को होने वाले नुकसान व बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. प्रहरी संस्थान के जिला समन्वयक विवेक कुमार ने कहा कि नशा उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के सभी वर्ग के लोगों को आगे आने की जरूरत है. कार्यक्रम में मीना कुमारी, बालेश्वर राम, सबिता कुमारी, शंभु राम, सुनिता कुजूर, जयंती कुमारी, देवधारी राम समेत गांव के कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola