नगर महोत्सव के भव्य आयोजन को लेकर बैठक

चंदवा : मां श्री उग्रतारा मंदिर में आहूत नगर महोत्सव के आयोजन को लेकर चतरा सांसद सुनील सिंह की अगुआई में बैठक हुई. इसमें हेरहंज, बारियातू, बालूमाथ, लातेहार व चंदवा प्रखंड के श्रद्धालु शामिल हुए. परिसर की सफाई, सौंदर्यीकरण, लाइट, पौधरोपण समेत अन्य कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया. ज्ञात हो कि 25, 26 […]
चंदवा : मां श्री उग्रतारा मंदिर में आहूत नगर महोत्सव के आयोजन को लेकर चतरा सांसद सुनील सिंह की अगुआई में बैठक हुई. इसमें हेरहंज, बारियातू, बालूमाथ, लातेहार व चंदवा प्रखंड के श्रद्धालु शामिल हुए. परिसर की सफाई, सौंदर्यीकरण, लाइट, पौधरोपण समेत अन्य कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया.
ज्ञात हो कि 25, 26 सितंबर को नगर महोत्सव का आयोजन होना है. कई कार्यक्रम सुनिश्चित किये गये हैं. इस कार्यक्रम में प्रदेश तथा केंद्रीय मंत्री को आमंत्रित करने का प्रस्ताव लिया गया है. कहा गया कि भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन इसी तिथि पर होने के कारण नगर महोत्सव के आयोजन की तिथि में फेरबदल की संभावना दिख रही है. मौके पर अधिवक्ता लाल प्रदीप नाथ शाहदेव, गोकुल शाही, पप्पू सिन्हा, मुकेश सिंह, अजय सिंह, रंजीत जायसवाल, सतन सिंह, विजय प्रसाद, प्रभाकर मिश्र, राजेंद्र यादव आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




