सरकार से उठ रहा लोगों का विश्वास : केडी सिंह
Updated at : 02 Sep 2016 6:28 AM (IST)
विज्ञापन

चंदवा : राष्ट्रीय किसान मांग दिवस के मौके पर अखिल भारतीय किसान सभा की प्रखंड कमेटी ने गुरुवार को रैली निकाली. पूरे शहर का भ्रमण किया. रैली के बाद पेंशनर समाज भवन परिसर में एक बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता इंदू भूषण पाठक ने की. मौके पर किसान सभा के राज्य महासचिव सह भाकपा के राज्य […]
विज्ञापन
चंदवा : राष्ट्रीय किसान मांग दिवस के मौके पर अखिल भारतीय किसान सभा की प्रखंड कमेटी ने गुरुवार को रैली निकाली. पूरे शहर का भ्रमण किया. रैली के बाद पेंशनर समाज भवन परिसर में एक बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता इंदू भूषण पाठक ने की. मौके पर किसान सभा के राज्य महासचिव सह भाकपा के राज्य सचिव केडी सिंह भी मौजूद थे.
श्री सिंह ने कहा कि राज्य सरकार से लोगों का विश्वास उठ रहा है. सरकार दोहरी नीति पर कार्य कर रही है. गोला कांड इसका उदाहरण है. टंडवा में भी भूमि अधिग्रहण जारी है. जिला सचिव प्रमोद साहू ने कहा कि किसानी कार्य घाटे का सौदा साबित हो रहा है. फसल बीमा व सुखाड़ राशि अब तक नहीं बांटी गयी है. किसानों के पास समस्याओं का अंबार लगा है.
राशन कार्ड के लिए लोग दर-दर भटक रहे हैं. सभा के बाद प्रधानमंत्री के नाम आठ सूत्री मांग पत्र प्रखंड कार्यालय को सौंपा गया. इनमें 60 वर्ष से ऊपर के सभी किसानों को मासिक पेंशन देने, किसानों को उनके अनाज का लाभकारी मूल्य देने, झारखंड में धान क्रय केंद्र खोलने, कृषि बीमा की राशि जल्द वितरित करने, प्रत्येक गांव में स्थायी सिंचाई व्यवस्था करवाने समेत अन्य मांग शामिल है. मौके पर भाकपा के प्रखंड सचिव अनिल कुमार, सुरेंद्र गंझू, सुमित मिस्त्री, टिंकू गंझू, श्याम सुंदर उरांव, तिजू उरांव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




