वाहन चेकिंग के बावजूद नहीं सुधर रही यातायात व्यवस्था
Updated at : 02 Sep 2016 6:27 AM (IST)
विज्ञापन

लातेहार : जिला मुख्यालय में यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है. हालांकि इन दिनों शहर में नियमित वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, बावजूद इसके नाबालिग वाहन चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं और ना ही टेंपो चालकों की मनमानी रुक रही है. इस कारण आये दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं. मंगलवार […]
विज्ञापन
लातेहार : जिला मुख्यालय में यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है. हालांकि इन दिनों शहर में नियमित वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, बावजूद इसके नाबालिग वाहन चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं और ना ही टेंपो चालकों की मनमानी रुक रही है. इस कारण आये दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं.
मंगलवार को शहीद चौक के पास एक टेंपो चालक ने एक साइकिल सवार को धक्का मार दिया. वहीं एक टेंपो चालक ने रेलवे स्टेशन रोड स्थित मिशन के पास एक मवेशी से टकरा गया. अक्सर टेंपो चालकों में आगे निकलने की होड़ मची रहती है. कई टेंपो रेस लगाते नजर आते हैं.
अधिकांश चालकों के पास नहीं है डीएल
अधिकांश टेंपो चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है और बिना लाइसेंस के ही वे सड़क पर टेंपो सरपट दौड़ाते हैं. यही हाल ट्रैक्टर चालकों का है. हकीकत तो यह है कि ट्रैक्टर में काम करने वाले मजदूर ही बाद में चालक बन कर स्टेयरिंग थाम लेते हैं.
कार्रवाई होगी : डीटीओ
परिवहन पदाधिकारी योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि नियमित वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है. इसे नियमित रखा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




