गोलाकांड के विरोध में सीएम का पुतला फूंका

Updated at : 01 Sep 2016 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
गोलाकांड के विरोध में सीएम का पुतला फूंका

चंदवा : नेताजी सुभाष चौक के समीप बुधवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने रामगढ़ गोलकांड के विरोध में राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला फूंका. इस दौरान माकपाई राज्य सरकार हाय-हाय का नारा लगा रहे थे. इसके पूर्व एक सभा का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता रसीद खां ने की. जिला सचिव […]

विज्ञापन
चंदवा : नेताजी सुभाष चौक के समीप बुधवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने रामगढ़ गोलकांड के विरोध में राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला फूंका. इस दौरान माकपाई राज्य सरकार हाय-हाय का नारा लगा रहे थे. इसके पूर्व एक सभा का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता रसीद खां ने की.
जिला सचिव अयूब खां ने कहा कि रामगढ़ के टोनागातू स्थित इनलैंड पावर प्लांट परिसर में निहत्थे विस्थापितों पर पुलिस ने बिना किसी कारण गोलियां चलायी. बेकसूरों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. इसमें दो लोगों की मौत हो गयी. राज्य सरकार के इशारे पर सब कुछ हो रहा है. मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की. इसके बाद लोग पैदल ही सुभाष चौक पहुंचे. पुतला दहन किया. मौके पर रमजान साईं, बैजनाथ ठाकुर, अजय तुरी, द्वारीका ठाकुर, परमेश्वर ठाकुर, साजिद खान समेत अन्य लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola