जीप की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवक घायल

Updated at : 01 Sep 2016 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
जीप की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवक घायल

गारू : गारू -महुआडांड़ मुख्य पथ में बारेसांड थाना क्षेत्र के यादव मोड़ के पास कमांडर जीप की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवक घायल हो गये. घायल युवक संतु यादव (20 वर्ष) एवं सुरेश यादव (28 वर्ष) बारेसांड के झुमरी डेढगांव के रहनेवाले हैं. दोनों युवक घर लौट रहे थे कि महुआडांड़ […]

विज्ञापन
गारू : गारू -महुआडांड़ मुख्य पथ में बारेसांड थाना क्षेत्र के यादव मोड़ के पास कमांडर जीप की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवक घायल हो गये. घायल युवक संतु यादव (20 वर्ष) एवं सुरेश यादव (28 वर्ष) बारेसांड के झुमरी डेढगांव के रहनेवाले हैं. दोनों युवक घर लौट रहे थे कि महुआडांड़ की ओर से आ रही कमांडर जीप (जेएच 01टी 6245) ने धक्का मार दिया.
इसमें सुरेश यादव व संतु यादव गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों को इलाज के लिए गारू रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया है. जीप चालक फिल्मोन मुंडा भाग निकलने में सफल रहा. जीप नेतरहाट थाना अंतर्गत दुरूप गांव के प्रदीप खलखो की बतायी जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola